श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से 204 भक्त रवाना

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में संचालित ‘श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा योजना’ के अंतर्गत आज जशपुर जिले से 204 श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक यात्रा 27 से 30 अगस्त तक चलेगी, जिसमें जिले के नागरिकों को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को रवाना करने से पहले बसों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर एक विशेष आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा की शुरुआत की। माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण था। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और संतोष साफ झलक रहा था। अधिकांश यात्रियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है, क्योंकि अब बिना किसी आर्थिक या यात्रा संबंधी परेशानी के वे अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जशपुर विधानसभा क्षेत्र से 64, कुनकुरी से 73 और पत्थलगांव से 67 श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं। सभी यात्रियों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है, जिसमें यात्रा, भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधा की पूरी तैयारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *