सेवा सहकारी समिति कड़ारी में फर्जीवाड़ा का आरोप, आज जांच करने जाएगी टीम

भास्कर न्यूज | जांजगीर सेवा सहकारी समिति कड़ारी में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। संस्था के पूर्व प्रभारी प्रबंधक धनीराम समीर और ऑपरेटर कुश सिंह ठाकुर पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। कड़ारी निवासी हीरासाय साहू जो कि वर्तमान में सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि 11 दिसंबर 24 को मामले की शिकायत की, लेकिन इस शिकायत को गुपचुप तरीके से 2 मई को बिना उनकी जानकारी दिए ही जांच पूरी कर ली गई। अब उन्होंने पुनः कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कल 28 अगस्त को जांजगीर में जांच कार्रवाई तय की है। हीरासाय साहू ने सबूतों के साथ यह भी आरोप लगाया है कि धनीराम समीर और कंप्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर दूसरों की जमीन के खसरा नंबर का उपयोग कर अपने चहेतों के नाम पर धान की खरीदी की। इतना ही नहीं, ऑपरेटर के पिता के नाम पर भी किसी अन्य व्यक्ति की जमीन का खसरा नंबर इस्तेमाल किया। इधर 24 को बाराद्वार थाना में दर्ज हुआ है। दर्री बंजर निवासी दिलेश्वर बरेठ ने धनीराम समीर पर आरोप लगाया है कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से ऋण चढ़ा दिया। आरोप है कि धनीराम ने दिलेश्वर की दो ऋण पुस्तिकाएं अपने पास रख लीं और फर्जीवाड़ा करते हुए 74 हजार 700 रुपए का ऋण हड़प लिया। रकम लौटाने के नाम पर लंबे समय से टालमटोल करने पर दिलेश्वर ने थाने में शिकायत कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *