खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, रात 8 बजे के बाद हुई तेज बारिश

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को रात 8 बजे के बाद तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए धूप के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। गुरुवार को दिन व रात का पारा स्थिर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा तट पर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जो धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते ओड़िशा की ओर पहुंच सकती है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, बनस्थली, दमोह, पेण्ड्रा रोड, चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इन सिस्टम के प्रभाव से 28 व 29 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *