बुरहानपुर एसपी बोले- नशा छोड़ने से मिलता है सम्मान:नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टर और काउंसलर ने भी किया मोटिवेट

बुरहानपुर में शनिवार को परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सेमीनार आयोजित हुआ। ये कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर हुआ। सेमीनार में बुरहानपुर एसपी ने कहा कि नशे की लत को छोड़ने के लिए आत्मबल की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ने से व्यक्ति को परिवार और समाज में सम्मान मिलता है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर व्यक्ति नशा छोड़ देता है, तो वह दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन सकता है। कार्यक्रम में इंदौर के अंकुर रिहैब सेंटर के निदेशक डॉ. अंकुर अग्रवाल और नशा मुक्ति काउंसलर वीरेंद्र शर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों, बीमारियों और इसके कारण होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। साथ ही, नशा छोड़ने से जीवन में होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। ये रहे उपस्थित-
जागरूकता कार्यक्रम में बुरहानपुर सीएसपी गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, लालबाग, शाहपुर, निंबोला, सूबेदार नागेंद्र सिंह, नगर और ग्राम रक्षा समिति सदस्य, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सहित करीब 300 लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *