हतबंध| सोमवार 25 अगस्त को रेनफेड एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (आर.ए.डी. योजना) अंतर्गत ग्राम पंचायत मोटयारीडी में फलदार पौधों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी बलौदाबाजार जयइंद्र कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम. एल. ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सिमगा ओएमकुजूर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुमित जैन, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक सिमगा सुश्री राधिका राय, सहायक तकनीकी प्रबंधक सिमगा योगेश कुमार साय एवं चंद्रपाल जोगी और लाभार्थी कृषक उपस्थित हुए।


