भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डौंडीलोहारा में नव कौशल पथ-नई राह नया हुनर थीम पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम किया गया। दो दिवसीय कारयक्रम के अंतिम दिन जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र बालोद के महाप्रबंधक गोपाल राव ने नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। संस्था के पूर्व प्रशिक्षणार्थी कामता प्रसाद भंडारी, दीपक कुमार, हरीश कुमार, सेवंत कुमार, तुलेश्वर, शिवचरण मरकाम, चिदानंद नायक, अजय कुमार, भूपेंद्र कुंजाम, ओमप्रकाश, जगदेव कौमार्य उपस्थित थे। इसी तरह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुरेगांव में नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस फिटर, विद्युतकार, कोपा, एवं डीजल मैकेनिक के नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया गया। संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों के द्वारा अप्रेंटिसशीप एक्ट, रोजगार एवं स्वरोजागर, सीबीटी की जानकारी आदि के संबंध में बताई गई। द्वितीय दिवस कार्यक्रम में तहसीलदार देवरीबंगला प्रीतम साहू एवं तथा विद्युत विभाग सुरेगांव से ओम प्रकाश ध्रुव तथा पूर्व प्रशिक्षणार्थी द्वारा नए प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभव साझा किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाने और तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में अधिक से अधिक रुचि प्रदान करना है। संस्था प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने भी नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। इसी तरह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुंडरदेही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन रोजगारोन्मुखी, अप्रेंटिसशिप एक्ट, ई रोजगार एवं स्टेट मेगा जॉब फेयर के संबंध में दी गई जानकारी मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक व्हीएल ठाकुर व प्राचार्य एसडी खिलारी ने राज्य में संचालित संस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।


