बालोद| अनिश्चित कालीन आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करना चाहिए। कर्मचारी नेता भूपेंद्र साहू ने कहा है कि स्थानांतरण नीति का लाभ, चिकित्सा अवकाश और चिकित्सा बीमा सुविधा का लाभ देना चाहिए। इसके लिए निर्णय लेने में सरकार को इतना समय नहीं लगाना चाहिए। वैसे भी एनएचएम कर्मचारी विगत 15 से 20 वर्षो से शासकीय कार्यों का दायित्व निभा रहे है। अगर गैर वित्तीय सुविधाएं भी सरकार देती है तो अब तक के सबसे बड़ा निर्णय सरकार का होगा।


