गुमला में युवक ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा-चल रहा था प्रेम-प्रसंग

गुमला जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। रायडीह थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में 23 वर्षीय अशोक उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजन दीपक किंडो के अनुसार, अशोक गांव की एक युवती से प्रेम करता था। वह दो बहनों और एक भाई के बीच का था। उसने घर में लकड़ी के धरन में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भिजवाया घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को रायडीह थाना के एसआई विनय कुमार साव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *