लुधियाना हाई अलर्ट पर:थानों की सुरक्षा बढ़ाई,आतंकी हमले की धमकी के बीच पुलों की सुरक्षा भी कड़ी

पंजाब के लुधियाना में करीब 3 से 4 दिन पहले आतंकी थ्रेट आई है। जिस कारण जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। हमले की धमकी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी इस सतर्कता को रूटीन चैकिंग बता रहे है। लेकिन शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था को देखकर यह साफ है कि पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहती। सूत्रों के अनुसार, कुछ आतंकी संगठनों ने ईमेल या फोन के जरिए शहर के सरकारी भवनों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस जानकारी के बाद पिछले दो से तीन दिनों से पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। ई-मेल या फोन पर मिली धमकी के बारे अभी किसी सीनियर अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। पुलिस सुरक्षा में यह हुए बदलाव
शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष चेक पॉइंट्स लगाकर सीनियर अधिकारियों ने चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी गई है। कई सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें जगराओं ब्रिज, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल बिल्डिंग, डीआईजी कोठी, सर्किट हाउस और फिरोजपुर रोड एलिवेटेड ब्रिज शामिल हैं। पहले भी सरकारी बिल्डिंगों को उड़ाने की मिल चुकी धमकियां
लुधियाना जैसे बड़े औद्योगिक शहर में आतंकी हमले की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब महानगर के सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हाईवे पुलिस थानों को विशेष सतर्कता के निर्देश
हाईवे पर स्थित पुलिस थानों को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, शहर के अन्य पुलिस थानों की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। पुलिस ने सलेम टाबरी, लाडोवाल, डिवीजन नंबर-6, साहनेवाल, डेहलों, डिवीजन नंबर-5, डिवीजन नंबर-3, जमालपुर, कुमकलां, मोती नगर, मेहरबान और शहर की कई चौकियों को हाईवे पुलिस थानों के अंतर्गत रखा गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। शहर में बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था यह संकेत देती है कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और डी.सीपी रूपिंदर सिंह से बात करने चाही लेकिन उसने संपर्क नहीं हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *