प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प:खैरागढ़ में बाप-बेटी पर किया हमला, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया

खैरागढ़ जिले के कोड़ेनवा गांव में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने दुलरू साहू और उनकी बेटी अंजलि साहू पर हमला किया। पुलिस ने रात 9 बजे मौके पर पहुंचकर दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद कुछ नशे में धुत युवक गिरफ्तार आरोपियों पर हमला करने पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। राकेश नेताम सहित 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी लक्ष्य शर्मा ने रात करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर घटना की जानकारी दी। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एसपी को गांव में शांति बहाली पर ध्यान देना चाहिए था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *