पुरंदर मिश्रा का आरोप,शराब घोटाले में पूरी भूपेश कैबिनेट संलिप्त:भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेताओं को बताया घोटालेबाज, बोले- ये इनकी नीति

प्रदेश की सियासत में सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने वोट चोरी, भ्रष्टाचार और पार्टी में अंतरकलह जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। विधायक मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस में न तो संवाद है और न ही एकजुटता। विपक्ष PCC और BCC में यानि बैज कांग्रेस कमेटी और भूपेश कांग्रेस कमेटी में दो फाड़ है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस में हर बात के दो मतलब निकलते हैं। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की असली नीति है- “मिलकर करेंगे भ्रष्टाचार।” नक्सल विरोधी अभियान पर सरकार को बधाई वहीं, प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की विधायक मिश्रा ने सरकार और केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री विजय शर्मा लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मिश्रा ने कहा, नक्सलियों का अंत निकट है। शराब घोटाले पर कांग्रेस को घेरा विधायक मिश्रा ने EOW द्वारा शराब घोटाले में दायर चार्जशीट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में कांग्रेस के सभी नेता और पूरी कैबिनेट संलिप्त है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की रही है। उन्होंने कहा, शराब नीति में बदलाव कैबिनेट ने ही किया था और अब पूरा घोटाला सामने आ चुका है। कांग्रेस के लिए देश और जनता से ज्यादा अहम भ्रष्टाचार है। मिश्रा के इन आरोपों से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने अब तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *