लुधियाना में उद्योगपति से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:FICO प्रधान कुलार से मांगे 2.5 करोड़; 8 महीने पहले भी की थी कॉल

पंजाब के लुधियाना में आज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (FICO) के अध्यक्ष और उद्योगपति गुरमीत कुलार से रंगदारी मांगने का आरोप है। गुरमीत कुलार ने 2017 के विधानसभा चुनाव में आत्म नगर सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गए थे। गुरमीत कुलार के अनुसार, उन्हें इस साल जनवरी से रंगदारी मांगने वाले कॉल आने शुरू हुए। आरोपी ने शुरुआत में 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। कुलार ने बताया कि कुछ समय के लिए कॉल आना बंद हो गए थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से मुझे फिर से अंतरराष्ट्रीय नंबर या ‘अनजान नंबर’ से कॉल आ रहे हैं। इस बार मांग बढ़कर 2.5 करोड़ रुपए हो गई है, साथ ही मुझे बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है। कुलार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ‘रामगढ़िया काउंसिल यूके’ के फर्जी लेटर हेड को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि जब मैंने इसकी जांच करवाई, तो पाया कि लेटर हेड पर जिनका हस्ताक्षर था, वह व्यक्ति अस्तित्व में है ही नहीं। यह मेरी छवि खराब कर मुझे ब्लैकमेल करने की सोची-समझी साजिश थी। हरियाणा में भी है रंगदारी मांगने का केस दर्ज कुलार ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और इससे पहले हरियाणा में 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ, एसआई बलवंत सिंह ने पुष्टि की कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *