एकलव्य स्कूल की छात्राओं से बैड टच, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार:बलरामपुर में छात्राओं ने की थी सामूहिक शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया FIR

छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के कुसमी एकलव्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने म्यूजिक टीचर पर बैड टच का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं के बयान दर्ज किए। अब तक पांच से अधिक छात्राओं ने टीचर की हरकतों की पुष्टि की है। मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एकलव्य स्कूल कुसमी की छात्राओं ने म्यूजिक टीचर अभिषेक मिश्रा के खिलाफ बैड टच और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए कुसमी थाना और बलरामपुर कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी। बलरामपुर शिकायत मिलने के बाद बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रशासनिक टीम को तत्काल जांच के निर्देश दिए। शिकायत में कुल 28 छात्राओं के हस्ताक्षर शामिल थे। छात्राओं ने कहा-टीचर करते हैं बैड टच
कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मामले की जांच के लिए एकलव्य स्कूल, कुसमी का दौरा किया। जांच के दौरान कक्षा 7वीं से 10वीं तक की पांच छात्राओं ने अपने बयान में बताया कि म्यूजिक टीचर अभिषेक मिश्रा ने उनके साथ बैड टच किया। छात्राओं ने कहा कि यह हरकतें न केवल क्लासरूम में ही नहीं, बल्कि स्कूल बस में भी की जाती थीं। कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को संगीत शिक्षक अभिषेक मिश्रा संगीत की शिक्षा देते थे। छात्राओं ने बताया कि 25 अगस्त को स्कूल के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए वे भेलवाडीह गए थे। इसी दौरान, बस में भी टीचर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की पुष्टि बस में मौजूद एक अन्य शिक्षक और दो शिक्षिकाओं ने भी अपने बयान में की है। बताया गया है कि म्यूजिक टीचर ने कुछ दिनों पहले ही स्कूल में ज्वाइन किया था। दो दिन पहले शिक्षक का प्रिंसिपल से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने दर्ज किया FIR, अंबिकापुर से शिक्षक गिरफ्तार
कुसमी एकलव्य स्कूल के प्रिंसिपल रामाधार सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने म्यूजिक टीचर अभिषेक मिश्रा (34वर्ष) के खिलाफ धारा 74 BNS एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। कुसमी थाना प्रभारी डागेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक को रामानुजगंज पॉक्सो कोर्ट में पेश कर किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *