शराब घोटाला…झारखंड से दो आरोपी EOW की ट्रांजिट रिमांड में:कल रायपुर कोर्ट में किया जाएगा पेश, पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड की जेल में बंद अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। दोनों आरोपी श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, टीम झारखंड से रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इनसे पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। 2 महीने पहले झारखंड EOW ने किया था गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की तरह झारखंड में भी घोटाला हुआ है। इस मामले में झारखंड की ACB जांच कर रही है। श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और इन्हें झारखंड ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन जब उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले, तो उन्हें 2 महीने पहले झारखंड ACB गिरफ्तार कर ले गई थी। पूछताछ के बाद दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं। छत्तीसगढ़ कनेक्शन उसी मॉडल पर हुआ झारखंड में घोटाला झारखंड ACB की जांच में खुलासा हुआ है कि राज्य में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ही शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाया। एजेंसी द्वारा कर्मचारियों के वेतन दावों को फर्जी तरीके से बढ़ाकर पेश किया गया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए राज्य सरकार को करोड़ों की चपत लगाई। अहम कड़ी हैं अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ACB के अनुसार, विधु गुप्ता का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, जो ठेकेदारों, अफसरों और सप्लायर्स को प्रभावित करता था। वहीं छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा इस नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *