अज्ञात वाहन की चपेट में आने से निगनी के युवक की मौत

भास्कर न्यूज|सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा, गुमला मुख्य पथ पर सेन्हा लकड़ी डीपू के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लोहरदगा थाना क्षेत्र के निगनी ग्राम निवासी केश्वर साहू के 45 वर्षीय पुत्र कुलदीप साहू उर्फ बबलू साहू के रूप में की गई। घायल युवक को ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया। जिसे जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रात्रि करीब 9:30 बजे कुलदीप साहू अपनी बाइक संख्या जेएच 08 जी 0780 सिमडेगा से लौट कर निगनी अपना घर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन आ रही थी। जिसके धक्का मारने से कुलदीप साहू को सिर और कपल में गंभीर चोटें लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने दल बल के साथ पहुंच कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से लोहरदगा सदर अस्पताल िभजवाया गया। जहां जांच कर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया साथ ही बताया गया कि मृतक निगनी गांव निवासी कुलदीप साहू मरीजों को आयुर्वेद दवा देने का कार्य करता था और गांव में ही बाइक साइकिल बनाने का काम कर जीविकोपार्जन चलता था। साथ ही थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन का पता लगाने और अग्रतर करवाई में पुलिस जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *