भास्कर न्यूज|सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनगर सेन्हा में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजन के उपरांत बुधवार रात्रि में भव्य भगवती जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू द्वारा सभी का स्वागत किया गया। वहीं भगवती जागरण कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध भोजपुरी भजन गायिका प्रियंका तिवारी, खुशी कक्कड़, बिक्की तिवारी, गोलू राजा, निक्की तिवारी, धनंजय शर्मा के द्वारा एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया गया। जिसे भक्तजन सुन कर झूम उठे। वहीं धनंजय शर्मा द्वारा भगवान श्री शंकर जी का भजन हाथी न घोड़ा न कोई सवारी पैदल आइबो तोहरे दुवारी… के साथ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। वहीं खुशी कक्कड़ ने सब देवता में पहिले राउर पूजा होला मङ्गल के दाता भगय के विधाता गणपति और राम आयेंगे मेरे झोपड़ी के भगये खुल जायेंगे.. तथा गोलू तिवारी द्वारा संसार रउरे चलाई हो प्रभु मोर लजिया बचाई और प्रियंका तिवारी ने हे गजानन हे गणेशा तनी आईं और लड्डूवा क भोग लगाई से शमा बांध दिया। कलाकारों द्वारा रात भर एक से बढ़ एक भजन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुन भक्त श्रोता झूमते रहे। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद, सांसद प्रतिनिधि नन्दकिशोर शुक्ला के अलावे मिथलेश मिश्रा, अजीत महतो, अवध किशोर साहू, अंकित साहू, बृजमोहन प्रसाद, सार्थक, अक्षत सहित सैकड़ों महिला पुरुष और नन्हे मुन्ने भक्त उपस्थित थे।


