बोकारो | फिल्म संगीत के हरदिल अजीज पार्श्वगायक मुकेश की 49वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर 12 में संगीत संध्या आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले रमण चौधरी व रागिनी सिन्हा अंबष्ठा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।


