बोकारो | जीजीपीएस चास में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपिका सिंह व रोटरी क्लब चास के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विषय के लिए किरण मिश्रा को, गणित विषय के लिए नीरू कुमारी को, विज्ञान के लिए स्वरूपा दास व हिंदी के लिए सुनीता कुमारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। डॉ. दीपिका ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत प्रशंसनीय है। विद्यालय के प्रेसिडेंट और सचिव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार व प्राथमिक पाली प्रभारी उषा कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।


