चाईबासा| रिमांड होम चाईबासा से दो बाल कैदियों के फरार हो जाने के दूसरे दिन जिले के डीसी चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान डीसी व एसपी ने रिमांड होम परिसर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संलग्न पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के तदर्थ उचित दिशा निर्देश दिया गया।


