चाईबासा| प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर परिसर में कई विकास कार्य होंगे। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से कई मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की कार्य योजना पर कार्य चल रहा है। पेयजल की कठिनाइयों को देखते हुए विभाग ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था हेतु टेंडर जारी किया है। इसके साथ ही पर्यटक शेड, शौचालय की मरम्मत, लाइट, सीढ़ियों और नदी तक जाने वाले मार्ग पर रेलिंग लगाने के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।


