सरायकेला| जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज तथा मुख्य एलएडीसी दिलीप कुमार ने गुरुवार को सरायकेला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सचिव डीएलएसए ने निरीक्षण के क्रम में उन बंदियों से भी वार्ता की जो सरायकेला क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों में घाघीडीह जेल में निरुद्ध हैं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके प्रकरणों में अपील दायर करने के लिए विधिक सहायता बंदियों को उपलब्ध कराई जाएगी।


