नीट परीक्षा में सफल रहे दीपक को डीएसई व जिप सदस्य ने किया सम्मानित

सरायकेला| होनहार बिरवान के होत चिकने पात की कहावत चरितार्थ करने वाले दीपक सिंह सरदार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा में विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा एवं जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने नीट परीक्षा-2025 में सफलता हासिल करने वाले दीपक सिंह सरदार एवं उनकी माता शांति देवी को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह बाबू, शिक्षक शिक्षिका काशी नाथ कुमार, चंद्रधरी महतो, विजय कुमार साहू, प्रकाश चंद्र महतो, निरंजन मंडल, रंजीत गोराई, अनिल कुमार भारद्वाज, बंदना कुमारी, चंचला कुमारी, अनीता, रश्मि रानी गुप्ता, हीरा सिंह एवं संजलि टुडू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा एवं विद्यालय परिवार द्वारा दीपक सिंह सरदार के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। माता के आंचल के साए में सफलता हासिल करने वाले दीपक सिंह सरदार बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। 6 वर्ष पूर्व दीपक के पिता का निधन हो जाने के कारण उसके सिर से पिता का छत्रछाया उठ गया था। जिसके बाद मां शांति देवी ने बेटे दीपक सिंह सरदार के लगन और मेहनत को देखते हुए प्राइवेट कंपनी में काम कर उसकी पढ़ाई जारी रखी। अपने बेटे की इस सफलता पर शांति देवी ने इसे गर्व की अनुभूति बताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *