विकास भारती में बच्चों ने जल सरंक्षण का दिया संदेश

सिटी रिपोर्टर | रांची विकास भारती व फाउंडेशन फॉर बेटरमेंट ऑफ ह्ययूमनकाइंड की ओर से विकास भारती बरियातू में वाटर फेस्ट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, एम एम के हाईस्कूल बरियातू के कक्षा 7 से 9 के विधार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के लिए केस स्टडी, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन व मॉडल से अपनी प्रस्तुति दी। बताया कि भविष्य के लिए वर्षा जल को बचाते हुए कैसे उसके उपयोग की रणनीति बने ताकि आमजन इस संकट से बच सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पर्यावरणविद् डॉ. बी के सिन्हा उपस्थित थे। विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, उपाध्यक्ष रंजना चौधरी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जल के संरक्षण लिए बच्चों से अपील की वे इसकी शुरुआत अपने घर से करे। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *