​​​​​​​हजारीबाग में ई-रिक्शा चालक की मिली लाश:गले पर काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान, परिजन को हत्या की आशंका

हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास हुई। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद उर्फ कैश (55) के रूप में की गई है। वो ई-रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार, रात में काम से वापस घर आने के वक्त यह वारदात हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सुनियोजित तरीके से की गई हत्या: परिजन परिजनों का कहना है कि फैज अहमद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। हजारीबाग में उग्र आंदोलन की चेतावनी घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जुट गए और पुलिस-प्रशासन से तत्काल मामले का खुलासा करने की मांग की। आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने चेतावनी दी कि यदि इस घटना की सच्चाई सामने नहीं आई और दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो वे हजारीबाग में उग्र आंदोलन करेंगे। इधर, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *