पंजाबी लिखारी सभा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग मांगा

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाबी लिखारी सभा ने पंजाब में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए सहयोग मांगा है। इस संबंध में सभा की ओर से प्रधान हरभजन सिंह नाहल की अगुवाई में बैठक की गई। सदस्यों ने कहा कि समय को देखते हुए इंसानियत का लोग फर्ज पहचानें। जरूरतमंदों की मदद कर परमात्मा की कृपा प्राप्त करें। वाइस चेयरमैन सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रविवार 31 अगस्त को सुबह नौ बजे राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं की सामग्री सुल्तानपुर लोधी रवाना की जाएगी। बैठक में इसमें सचिव मास्टर महिंदर सिंह अनेजा, खजांची गुरदीप सिंह उजाला आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *