लुधियाना में आज कांग्रेस कमेटी की बैठक:डॉ. शिखा नील करेंगी संबोधित, ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर करेंगी प्रेस कान्फ्रेंस

पंजाब के लुधियाना में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सुपरवाइजर डॉ. शिखा नील पहुंच रही है। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद रहेंगे। आज होटल पार्क प्लाजा में नेतागण ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत प्रेस कान्फ्रेंस भी करेंगे। आने वाले दिनों में कांग्रेस वर्कर इस अभियान को घर-घर पहुंचाएंगे। इस अभियान के तहत पार्टी के पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना मुख्य उदेश्य है। युवाओं और महिलाओं को पार्टी में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी इस अभियान के अहम हिस्सा है। क्या है संगठन सृजन अभियान
संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी का एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को बढ़ाना है। यह अभियान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने और पार्टी के ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए चलाया गया है। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य
संगठनात्मक मजबूती-पार्टी के हर स्तर (ब्लॉक, जिला, राज्य) पर संगठन को मजबूत करना। नए सदस्य जोड़ना- पार्टी में नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोड़ने के लिए अभियान चलाना। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण-पार्टी के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और संगठनात्मक कौशल में प्रशिक्षित करना। जमीनी स्तर पर जुड़ाव-जनता के मुद्दों को समझने और उनके साथ संवाद स्थापित करने के लिए कार्य करना। डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग-पार्टी के प्रचार और संगठनात्मक कार्यों के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *