पंजाब पुलिस ने खरड़ से दबोचा शूटर:हिमाचल के ऊना में हुई हत्या में शामिल, मृतक ​​गग्गी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली एरिया में एक गैंगस्टर को दबोचा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई हत्या में शामिल था। वहीं, विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए है। आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे। हिमाचल में हुई हत्या में शामिल था शुरूआती जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ ​​कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक, राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था। जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *