​​​​​​​जमशेदपुर में चोरी के आरोप में युवक की हत्या:पत्नी के सामने रॉड और डंडे से पीटा, पति को छोड़ देने की लगाती रही गुहार

जमशेदपुर में गुरुवार की देर रात एक युवक की चोरी के आरोप में जमकर पिटाई की गई। इससे युवक की मौत हो गई। घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके सामने ही पति की पिटाई की गई। वो बार-बार पति को छोड़ देने, पुलिस के हवाले कर देने की गुहार लगाती रही पर आरोपी उसकी पिटाई करते रहे। मृतक की पहचान राहुल भुईयां के रूप में की गई है। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला था: पत्नी मृतक की पत्नी छाया भुईयां ने बताया कि राहुल रात करीब डेढ़ बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला था। बाहर ही एक भांजा सो रहा था। अचानक वो भागता हुआ घर में आया और बताया कि राहुल मौसा की पड़ोस में स्थित मिथुन फर्नीचर में पिटाई की जा रही है। पत्नी भी भागती हुई मौके पर पहुंची तो आरोपी चोरी का आरोप लगा राहुल की पिटाई कर रहे थे। पत्नी ने उनसे गुहार लगाया कि अगर इन्होंने कुछ गलती की है तो पुलिस को सौंप दीजिए पर मारिए नहीं। पर आरोपी रॉड और डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई करते रहे। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सीतारामडेरा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी निरंजन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल राहुल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मिथुन फर्नीचर के मालिक व मुख्य आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *