जांजगीर | राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के तहत किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के सम्बन्ध में दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम के प्रथम एपिसोड का प्रसारण 31 अगस्त की दोपहर 12.15 बजे से प्रदेश के आकाशवाणी के समस्त केन्द्रों से किया जाएगा। इसमें स्व-सहायता समूह की दीदियां अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी।


