कवर्धा| स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर खेल विभाग ने 29 अगस्त को आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में कार्यक्रम रखा है। 29 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी कैटेगरी के लिए रस्साकशी, 50 मीटर बोरी दौड़, योग क्रिकेट, स्थानीय खेल यथा पिट्ठूल, कब्बडी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्सीकूद खेल होंगे। वरिष्ठ नागरिक के लिए 300 मीटर तेज चाल, एक किमी पैदल चाल, योग, श्वास व्यायाम, सामान्य व्यायाम, शतरंज समेत अन्य खेल होंगे। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार मिलेगा।


