औषधियों का नशे के रूप में दुरुपयोग रोकने चालान काटे

भास्कर न्यूज | बालोद नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिले के गांवों में कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई कर रहा है। औषधियों का नशे के रूप में दुरुपयोग की रोकथाम के लिए स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा एवं बालोद विकासखंड के लाटाबोड़ में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट 2003 के तहत 25 चालानी कार्रवाई की गई। स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों को औषधियों के नशे के रूप में दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव में जागरूकता अभियान चलाया। जिले में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों का भी औचक निरीक्षण कर औषधियों के नशे के रूप में दुरूपयोग की रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *