​​​​​​​बोकारो में मिनी मैराथन का आयोजन:1500 धावकों ने लिया हिस्सा, 10 KM पुरुष वर्ग दौड़ में कुलदीप यादव रहें फर्स्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एंजेला आर्चीज केंद्र की ओर से बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने किया। उनके साथ पूर्व विधायक लंबोदर महतो, विधायक बीरंची नारायण, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी और जिला खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मिनी मैराथन में सभी वर्गों के महिला, पुरुष और अंडर-15 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कुल 1500 धावकों ने दौड़ में पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई। 5KM महिला वर्ग में पूजा सिंह रहीं प्रथम 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में कुलदीप यादव ने पहला, बबलू टुडू ने दूसरा और विशाल वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 5 किलोमीटर महिला वर्ग में रांची की पूजा सिंह ने पहला स्थान पाया, अदिति रजक ने दूसरा और अनिता दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 वर्ग में 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई। बालकों में विवेक कुमार साहू पहले, उपेंद्र कुमार दूसरे और कुणाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में सुतापा मुखर्जी पहले, राखी कुमारी दूसरे और अनुपम मंडल तीसरे स्थान पर रहीं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी: सांसद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, जिससे शरीर और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है। उन्होंने घोषणा की कि सांसद कोटा से खेल आयोजन अब पूरे भारत में किए जाएंगे, जिनमें बोकारो भी शामिल होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान को 10 हजार रुपए, द्वितीय को 7 हजार रुपए, तृतीय को 5 हजार रुपए और चौथे-पांचवें स्थान पर आने वालों को एक हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *