चंडीगढ़ के सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से एक फुट ऊपर चला गया, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों फ्लड गेट खोल दिए हैं। यह अतिरिक्त पानी घग्घर नदी में चला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि लेक का सामान्य जलस्तर 1162 फुट तक होता है, लेकिन हिमाचल में लगातार बारिश होने से पानी बढ़ गया है। इससे पहले भी तीन बार फ्लड गेट खोले जा चुके हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि फ्लड गेट खोलने से आसपास रहने वाले लोगों को किसी तरह का खतरा नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई बड़ा खतरा होता है तो समय रहते अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। जैसे ही जलस्तर 1162 फुट पर पहुंचेगा, फ्लड गेट दोबारा बंद कर दिए जाएंगे। अगले 3 दिन का मौसम
29 अगस्त: हल्की से थोड़ी तेज बारिश हो सकती है।
30 अगस्त: आसमान में बादल छाए रहेंगे, जगह-जगह हल्की बारिश हो सकती है।
31 अगस्त: कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।


