तेलंगाना-बीजापुर के बीच यातायात बंद:नेशनल हाईवे-163 पर 4 फीट पानी भरा, इधर CM साय ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने के दिए निर्देश

तेलंगाना और बीजापुर के बीच यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। पिछले 60 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नेशनल हाईवे- 163 पर पानी भर गया है। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर-बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ने प्रशासन को हर बाढ़ प्रभावित परिवार तक तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। भर चुका है 4 फीट तक पानी तेलंगाना के मूलुगू जिले में टेकूलुगुडम के पास गोदावरी नदी में बाढ़ गई है। नाले में करीब 4 फीट तक पानी भर चुका है। इससे न केवल यातायात बाधित हुआ है, बल्कि सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। 15 दिनों में यह तीसरी बार आई बाढ़ पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है, जब मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में बाढ़ आई है। इससे पहले इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण राजमार्ग 63 पर यातायात बाधित हुआ था। उस समय महाराष्ट्र का जिले से संपर्क टूट गया था। वर्तमान में जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में जल स्तर हो रहा कम- कलेक्टर सीएम साय ने बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों से जलस्तर कम हो रहा है। राहत शिविरों में भोजन और राशन की व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति और सड़क संपर्क बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता से तिरपाल, बांस-बल्ली और राहत राशि वितरण के निर्देश दिए। जनहानि और पशुहानि से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने को कहा। क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के साथ बिजली आपूर्ति बहाली पर जोर दिया। स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *