जालंधर| केएमवी में आज नेशनल स्टैटिस्टिक्स डे के उपलक्ष्य में पावरपाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। पीजी गणित विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांख्यिकी के अनुप्रयोग विषय पर केंद्रित इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य सेवा, खेल, व्यापार और सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना था। प्रतियोगिता में छह चयनित टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, इसमें सांख्यिकी के व्यावहारिक उपयोग को वास्तविक जीवन परिदृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी विश्लेषणात्मक सोच, नवीन दृष्टिकोण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच बना, जहाँ उन्होंने सांख्यिकी की अवधारणाओं और उनके समकालीन समाज में महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ.अतीमा शर्मा द्विवेदी ने इस पहल की सराहना की और आज की दुनिया में डेटा साक्षरता के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। इस प्रतियोगिता में हरमनप्रीत कौर, पलक ने पहला, शैलजा, रमन ने दूसरा, अंमोल, जसविंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां आनंद प्रभा व अन्य सदस्य भी मौजूद रहें।


