डीटीओ ने 256 वाहनों की जांच की, 5.22 लाख वसूला जुर्माना

रांची | जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, अखिलेश कुमार व मोटरयान निरीक्षक, रांची ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में कुल 256 वाहनों की जांच हुई। जिसमें वाहनों के प्रेशर हॉर्न, काला शीशा, पथकर, फिटनेश सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, ओवरलोडिंग, और चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और नियमों की जांच की गई। जांच के दौरान 37 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें दस्तावेज व ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघन शामिल थे। इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5,22,750 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 06 वाहनों को नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण जब्त कर पंडरा ओपी में सुरक्षित रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *