रांची सहित कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट

रांची| बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। एक टर्फ लाइन बिकानेर, दामोह, पेंडरा रोड से उड़ीसा की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। रांची के अलावा खूंटी, गुमला, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर तक कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *