रांची | झारखंड के प्रसिद्ध कथक व लोक नृत्य कलाकार तथा परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्टस डिपार्टमेंट के नृत्य प्रशिक्षक विपुल नायक को पटना में 2 सितंबर से 4 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय लोक नाच महोत्सव में लोक नृत्य प्रस्तुत करने का आमंत्रण आया है। विपुल 3 सितंबर को अपनी प्रस्तुति देंगे। वे भिखारी ठाकुर का बारहमासा पर अपना नृत्य प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव पटना के प्रेमचंद रंगशाला में रंग समूह के द्वारा आयोजित किया गया है। उन्हें दशरथ मांझी सम्मान भी मिलेगा।


