झील में बोट पर बैठकर महिला देती रही आत्महत्या की धमकी… गोताखोर ने पकड़कर बाहर निकाला

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग के झील परिसर में शुक्रवार दोपहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने डूब कर जान देने की कोशिश की। पारिवारिक कलह से परेशान होकर, उस्माना (काल्पनिक) नाम की एक महिला झील के किनारे पहुंच गई और बोट से कुछ दूर जाकर छलांग लगाने की धमकी देने लगी। झील के किनारे सैकडों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति यह उत्पन्न हो गई की कोई उस महिला तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि कहीं ऐसा ना हो कि कोई व्यक्ति उस तक जाना चाहे तब तक वह छलांग ना लगा दे। लेकिन थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के बेहतर सूझबूझ से महिला को बचा लिया गया। यह ड्रामा लगभग 2 घंटे तक चला। यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। महिला को झील के पास संदिग्ध अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने महिला से घंटों बात की, उसे समझाने की कोशिश की कि वह ऐसा कोई कदम न उठाए, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *