भास्कर न्यूज| विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, इसके लिए एक बैठक कर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तुलसी महतो ने की। बताया जाता है कि पूर्व में बनाए गये कमेटी का तीन वर्ष हो चुका था। पूर्व कमेटी को भंग कर नए सिरे से नई समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति के नए सचिव के रूप में सुनील कुमार, अध्यक्ष सोनू साव व कोषाध्यक्ष महेश महतो को चयनित किया गया। इसके अलावे उपसचिव प्रदीप कुमार व उपाध्यक्ष अक्षय सिंह को बनाया गया। सभी नव निर्वाचित सदस्य बारी बारी से अपनी बातों को रखकर पद निर्वहन करने का सहमति जताई। इसके साथ साथ पूजा निर्देशक के रूप में सोमर महतो तथा सलाहकार के रूप में अंतू पंडित, को बनाया गया। इस मौके पर तिलक साव, तुलसी महतो, हरेंद्र प्रसाद महतो उपमुखिया मूरत महतो, राजेश विद्यार्थी, नरेश कुमार, विजय कुमार, भीखन महतो, भुनेश्वर सिंह, प्रहलाद सिंह, शंकर सिंह, महेंद्र महतो, अजय कुमार, नरेश रवि, प्रकाश महतो, जयलाल महतो, नागेश्वर चौधरी, सूरजदेव महतो, दशरथ महतो, मुकेश कुमार, सोनू साव, उमेश कुमार, रामलाल महतो पूर्व शिक्षक, रामू ठाकुर, भीम राम, नीलकंठ महतो आदि थे।


