श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा आज सेशुरू, 4 सितंबर तक चलेगी

लुधियाना| श्री दंडी स्वामी महाराज की असीम कृपा से श्री सिद्धपीठ ट्रस्ट और समस्त सेवा परिकर की तरफ से सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन 30 अगस्त से 4 सितंबर तक पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हो रही है। विशेष तौर पर कथा में श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज कथा करने के लिए पधारेंगे। पंडित शर्मा ने बताया कि कथा रोजाना शाम 6 से रात 8.30 बजे तक होगी। पंडित शर्मा ने बताया कि श्री राधा कृष्ण महाराज हर वर्ष श्री सिद्ध पीठ मंदिर में पधारकर कथा करते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी को मंदिर में पधार कर कथा श्रवण करने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना प्रात: काल सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा जोकि मंदिर के आसपास अलग-अलग एरिया में होगी और हरिनाम संकीर्तन का प्रचार प्रसार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *