तेज रफ्तार वाहन ने अज्ञात व्यक्ति की ली जान, आरोपी चालक मौके से फरार

लुधियाना| थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन समराला चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। फुटपाथ पर चल रहे एक अज्ञात व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति की तस्वीर देखी थी, जो अक्सर ताजपुर रोड क्षेत्र में घूमता रहता था। लेकिन उसका नाम और पता किसी को नहीं पता था। 18 अगस्त 2025 को वही अज्ञात व्यक्ति समराला चौक पुल पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और आरोपी का सुराग मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *