पंजाब में आज ओरेंज अलर्ट:7 जिलों में बाढ़, घग्गर का जलस्तर बढ़ा, पटियाला के गांव चपेट में; करतारपुर साहिब की हुई सफाई

पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, मानसा, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, कपूरथला का सुल्तानपुर लोधी और होशियारपुर में हालात बेकाबू होने के बाद पटियाला में भी बाढ़ का असर देखने को मिलने लगा है। बीते दिनों चंडीगढ़ की सुखना लेक से छोड़े गए पानी का असर पंजाब-हरियाणा में देखने को मिला। घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी चढ़ गया है। इसका पानी खजूर मंडी गांव, तिवाना, साधनपुर, सरसिनी और आसपास की खेतीबाड़ी वाली जमीनों में घुस गया है। खजूर मंडी से यह पानी हरियाणा की टांगरी नदी की ओर बह रहा है। गांव के लोगों में 2023 का मंजर सोचकर डर बैठ गया है। हालांकि बीते दिन शाम होते-होते पानी हलका उतर भी है। वहीं, पाकिस्तान में बाढ़ से ग्रस्त नारोवाल में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में सफाई अभियान को शुरू किया गया है। श्री करतारपुर साहिब जो कुछ दिन पहले बाढ़ की चपेट में आ गया था और यहां 10 फीट तक पानी चढ़ गया था। लेकिन बीते दिन स्थानीय सीएम मरियम नवाज शरीफ ने आदेश देकर श्री करतारपुर साहिब में सफाई के काम को शुरू करवाया था। शाम होते-होते पूरे श्री करतारपुर साहिब परिसर से पानी निकाल दिया गया। तस्वीरों में देखें बाढ़ व बचाव कार्य पंजाब में आज ओरेंज अलर्ट पंजाब में बारिश को लेकर आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ये अलर्ट जारी है और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी है। वहीं, बीते दिन पंजाब के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली थी, जबकि कई जिलों में बादल भी छाए रहे। जिसके चलते तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। पंजाब में 1 सितंबर तक बारिश के आसार बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में 1 सितंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ ये यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर व मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार पठानकोट, होशियारपुर व नवांशहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी चिंता पंजाब के अलावा आज जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगर राज्य में यह हालात रहे तो नदियों में फिर से पानी चढ़ने लगेगा, जो राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए सही नहीं होगा। बाढ़ से जुड़े बड़े अपडेट्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *