गुरु साहिब के विवाह पर्व पर गुरबाणी से भक्तिमय माहौल हुआ

भास्कर न्यूज | लुधियाना दुगरी अर्बन एस्टेट स्थित श्री सुखमणि साहिब गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर विशेष धार्मिक समागम बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह के द्वारा गुरबाणी कीर्तन करके संगत को निहाल किया गया। समागम की शुरुआत संगत द्वारा “वाहेगुरु सिमरन” से हुई। इसके बाद “लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे” और “जिस के सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे” जैसे शबदों का संगत ने भावविभोर होकर कीर्तन किया। पूरे माहौल में भक्तिरस और गुरसिखी की खुशबू महसूस की गई। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा सभी रागी जत्थों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान अरविंदर सिंह संधू ने बताया कि यह समागम हर वर्ष की तरह श्रद्धा और गुरबाणी प्रेम के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष भी संगत की विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर संगत के लिए एक क्विंटल भाजी तैयार की गई जिसे प्रसाद के रूप में सभी को वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमृतपाल कौर, कर्मजीत कौर, सिमरन कौर, इंदरजीत कौर, कुलजीत कौर, दविंदर कौर और बलविंदर कौर जैसे प्रमुख सेवादारों की भी भागीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *