कृष्णा मंदिर कृष्णा नगर में गणपति महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री कृष्णा मंदिर कृष्णा नगर में प्रधान अर्शी जिंदल की अध्यक्षता में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन आज सोनू लाल और पार्टी की ओर से संकीर्तन कर गणपति जी का गुणगान किया गया। गणपति वंदना से शुरुआत करते हुए सोनू लाल ने भजन बिन पानी के नाव खे रहा है वो नसीबों से ज्यादा दे रहा है, ये मेरी अर्जी है, मैं वो बन जाउं जो तेरी मर्जी है, बदला ने मींह पाया ऐसा कोई दिन दसदे तू सदिया मैं नहीं आया, बनवारी दीवाने बड़े से बडे, इनके चरणों में कंकर के जैसे पड़े, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, श्याम धानी भक्तों कै दुलारा है, हे भगवान मेरे कर्मों को चंदन सा महका दे, सबके दुख अपने दुख समझू, हम है मानव हम से हो जाती है भूल, कभी हर लेते हो हर पल दुखहारी, तन को तीर्थ मन को पावन गंगा घाट बना दे, मेरे भोले दा डमरू किथे वजिया, लहरा वहरा हो गईयां जिथे वजिया जैसे भजन गाकर सबको निहाल किया। इस अवसर पर पंडित बलदेव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गणपति महोत्सव तीन दिन रहेगा। तीन दिन गणपति वंदना सुबह शाम होगी फल मेवे फूल से गणपति जी का पूजन होगा। हर शाम विभिन्न भजन मंडलों की ओर से गणपति जी का गुणगान किया जाएगा। गणपति जी विघ्नहर्ता है जीवन में आए विघ्नों को हरते हैं। तीसरे दिन गणपति विसर्जन होगा। उपरांत आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजीव, हैप्पी, दविन्द्र पुरी, अंजू गुप्ता, रजनी, समीरा जिंदल और इलाका निवासी मौजूद रहे। कृष्णा मंदिर कृष्णा नगर में उपस्थित श्रद्धालु ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *