लुधियाना| सारा शहर गणपति बप्पा जी के रंग में रंगा हुआ है शहर के हर कोने में अलग-अलग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं। ईडब्लू कॉलोनी में भी गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर इलाका वासियों की तरफ से शुक्रवार की शाम को आरती बड़े ही शांतिपूर्वक तरीके से की गई। कमेटी के तरफ से प्रतिदिन प्रोग्राम किए जाते हैं। तीन अगस्त को विशाल झांकी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों को आमंत्रित किया। चार अगस्त को गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान बॉबी बलहान, विकास, रोहित, सुनील, आर्यन आदि मौजूद रहे।


