श्री अग्रसेन जयंती के गणपति जी को दिया पहला निमंत्रण

लुधियाना| अग्रवाल परिवार मिलन संघ नेतृत्व में बुधवार को श्री अग्रसेन धाम में 28 सितंबर को होने वाले श्री अग्रसेन जयंती समारोह का निमंत्रण पत्र जारी किया गया और पहला निमंत्रण श्री गणपति गणेश भगवान को दिया गया। प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि धाम परिसर में 28 सितंबर को श्री अग्रसेन जयंती समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए विशेष मीटिंग संघ के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रीटा गोयल के नेतृत्व में हुई। इस मीटिंग में श्री अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर अब तक की जा चुकी तैयारियों की समीक्षा की गई और जो कार्य अभी बाकी हैं उसके लिए ड्यूटियां लगाई गईं। संकीर्तन मंडल की अध्यक्षा स्वीटी बंसल के अनुसार समारोह सांवरिया सेठ को समर्पित होगा और भजन प्रवाहक हेमन्त अग्रवाल खाटू बाबा का गुणगान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *