रांची|हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स और ईद मिलादुन्नबी को लेकर हजरत रिसालदार शाह बाबा बैंक्विट हॉल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी ने कहा कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के दिन रांची के तमाम जगहों से आए हुए जुलूस का स्वागत शरबत व लंगर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय 218वां सालाना उर्स 11 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उर्स के मुख्य संरक्षक राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को शाही संदल व चादर पोशी, परचम कुसाई होगी। मौके पर महासचिव जावेद अनवर, कोषाध्यक्ष जैनुल आबेदीन, उपाध्यक्ष मो रिजवान हुसैन, बिलाल अहमद, उपसचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, मो सादिक, पप्पू गद्दी, अनीस गद्दी, आफताब आलम, साजिद उमर, नज्जू अंसारी, मो वसीम, सरफराज गद्दी, पत्रकार सरफराज कुरैशी, बबलू पंडित आदि शामिल थे।


