लुधियाना में 50 लाख की लूट का मामला:पुलिस ने दर्ज की FIR,रकम की जानकारी जुटी पुलिस, स्कूटी पर आया था लुटेरा वर्कर

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार शाम को गिल रोड फ्रेंड धर्म कांटा के पास एक सरिया कारोबारी के वर्कर अनिल से उन्हीं के पुराने किसी वर्कर ने दातर के बल पर लूट की। अनिल के मुताबिक करीब 48 से 50 लाख रुपए उससे दातर के बल पर लूटे गए है। लूट करने वाला उन्हीं का पुराना वर्कर है। इतनी बड़ी लूट की रकम को पुलिस वेरिफाई अब कर रही है। फिलहाल पता चला है कि पुलिस ने करीब 10 से 12 लाख रुपए नकदी लूट का जिक्र FIR में किया है। बाकी की रकम को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लूट की रकम की जानकारी जुटा रही पुलिस लूटी गई रकम की भी जानकारियां पुलिस जुटा रही है। पूरा हिसाब करने के बाद लूट की रकम का असल में पता चल पाएगा। लूटेरा स्कूटी पर सवार होकर आया था। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने गिल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए है। लुटेरा एक स्कूटी पर सवार होकर आया था। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी पिछले 10 दिन का पुलिस रिकार्ड चैक कर रही है ताकि पता चल सके कि लुटेरा कितने दिनों से इलाके में रैकी कर रहा था। वहीं कई अन्य कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इस लूट की घटना को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *