बोकारो के पुस्तकालय मैदान की दुर्दशा:महिला खिलाड़ियों ने सांसद से की शिकायत, गाड़ियों की आवाजाही और नशाखोरी से परेशान

बोकारो में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मिनी मैराथन में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने खिलाड़ियों की समस्याएं सुनीं। खिलाड़ियों ने पुस्तकालय मैदान की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान में आम लोगों की गाड़ियों की आवाजाही से रनिंग ट्रैक और मैदान की सतह खराब हो रही है। यह मैदान उनका प्रमुख अभ्यास केंद्र है। खिलाड़ियों ने बताया कि बीएसएनएल मैदान का रखरखाव नहीं कर रहा है। मैदान में गेट पर ताला लगाने की मांग रात में मैदान में नशाखोरी की गतिविधियां बढ़ने से वातावरण खराब हो रहा है। खिलाड़ियों ने मैदान में गेट पर ताला लगाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। सांसद ने लिखित शिकायत मिलने पर 2-3 दिन में समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने राज्य सरकार की खेल नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मानसिकता खेलों को लेकर सकारात्मक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 90% खिलाड़ियों को राज्य के खेल मंत्री का नाम तक नहीं पता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *